पल्स पोलियो अभियान में 405 बच्चों को पिलाई खुराक
पादूकलां में 333 और जाटावास, खेड़ा धुणा में 72 बच्चों को दी दो बूंद जिंदगी की
पादूकलां। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार के दूसरे दिन राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राजकीय आचार्य तुलसी तेरापंथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डॉ. राशिका शर्मा एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल चौधरी ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान
के तहत आंगनबाड़ी एवं आशा सहयोगिनी स्वयंसेवा एवं स्वास्थ्य टीम के सदस्य घर-घर पहुंचकर नन्हे बच्चों को गुटकी पोलियो की दवा पिलाई
चिकित्सा प्रभारी डॉ. राशिका शर्मा एवं सुपरवाइजर अरविंद शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत पादूकलां, जाटावास, खेड़ा धुणा क्षेत्र में 10 बूथ, दो मोबाइल टीमें तथा एक ट्रांजिट टीम तैनात की गई। अभियान के दौरान पादूकलां में 333 तथा जाटावास, खेड़ा धुणा में 72 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इस प्रकार कुल 405 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई।अभियान में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल चौधरी,एएनएम सरिता एवं अलका पारीक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष शर्मा, जसोदा पारीक सरोज सेन, इंदुबाला एवं चुका देवी, आशा सहयोगिनी इंदिरा तिवाड़ी, प्रियंका एवं निर्मला, निरमा देवी ग्राम साथिन अनुराधा तथा स्वयंसेवक रामेश्वर लाल एवं अनिल मेघवाल भूमिका तिवाड़ी ने सहयोग किया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा अभिभावकों को अभियान के प्रति जागरूक किया। फोटो कैप्शन पादूकलां। कस्बे में राष्ट्रीय पल्स पोलियो महाअभियान के दूसरे दिन घर-घर पहुंचकर नन्हे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं स्वास्थ्य टीम के सदस्य।