पंचायती राज चुनाव में भेरूंदा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोठड़ा निवासी कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमसुख महिया ने जिला परिषद वार्ड संख्या 21 से 789 मतों के अंतर से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही महिया परिवार का चुनावी सिलसिला भी बरकरार रहा। चुनाव परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जश्न मनाकर जीत की खुशी जाहिर की। नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य प्रेमसुख महिया ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह मेरी नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की जीत है। जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरते हुए क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा।
राजस्थान
नागौर जिला परिषद वार्ड-21 में कांग्रेस प्रत्याशी प्रेमसुख महिया की जीत
महिया परिवार का चुनावी सिलसिला बरकरार, समर्थकों में खुशी का माहौल; क्षेत्र के विकास और जनसेवा का दिया भरोसा