उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान अंतर्गत रविवार को श्री जवाहिर चिकित्सालय में स्थापित पोलियो बूथ पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर नरेंद्र पाल सिंह द्वारा पोलियो बूथ पर उपस्थित शिशुओं को पोलियो की दवा पिला कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया , सीएमएचओ डॉ मुरलीधर सोनी ने सभी अभिभावकों को अपने 5 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने की अपील की गई, आयोजित कार्यक्रम डॉ सी एल डाबरिया, डॉ भवानी शंकर , डॉ प्रमिला ने भी उपस्थित बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई तथा हर अभिभावक को अपने बच्चो को पोलियो ग्रसित न हो इसके लिए पोलियो दवा पिलाने के महत्व के बारे में जानकारी दी।
पोलियो कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर नर्सिंग ट्यूटर ताराचंद, नर्सिंग अधिकारी ओमप्रकाश, सुपरवाइजर रणजीत सिंह व चिकित्सा विभाग के कार्मिक भी उपस्थित थे।