मंगलवार, 24 नवम्बर 2026
राजस्थान का निष्पक्ष एवं निर्भीक समाचार पत्र
🔴 BREAKING NEWS

राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता जल्द मिलने की जताई उम्मीद

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवानी शंकर कुमावत का सूरतगढ़ में स्वागत

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवानी शंकर कुमावत का सूरतगढ़ में स्वागत राजस्थानी भाषा को संवैधानिक मान्यता जल्द मिलने की जताई उम्मीद सूरतगढ़, 24 नवंबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भवानी शंकर कुमावत के सूरतगढ़ पहुंचने पर राजस्थानी भाषा आंदोलन से जुड़े पदाधिकारियों और युवाओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्हें माल्यार्पण कर राजस्थानी साहित्य की पुस्तकें भेंट की गईं। कुमावत नवोदय विद्यालय सूरतगढ़ की ओर से आयोजित राजस्थान, गुजरात और हरियाणा के जवाहर नवोदय विद्यालयों के पूर्व विद्यार्थियों के एलुमनी मीट कार्यक्रम में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के प्रदेश महामंत्री मनोज कुमार स्वामी, राजस्थानी छात्र मोर्चा के प्रदेश संयोजक डॉ. गौरीशंकर निमीवाल, ऑल इंडिया पारीक महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी कन्हैयालाल पारीक, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता भौतिक पटेल, युवा उद्यमी तरुण कौशिक, भारत भूषण (सीनियर मैनेजर, डीएमआरसी), रामवीर राणा, श्रीलाल मीणा और अरविन्द सहित अन्य युवाओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कुमावत ने कहा कि राजस्थान की मातृभाषा राजस्थानी को संवैधानिक मान्यता मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने और इसे राजभाषा का दर्जा दिलाने के लिए संगठन के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार के स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा तक राजस्थानी भाषा को लागू करने की आवश्यकता भी जताई। उल्लेखनीय है कि भवानी शंकर कुमावत मूल रूप से बीकानेर जिले के खारी चारणान गांव के निवासी हैं। वे लंबे समय से राजस्थानी भाषा आंदोलन से जुड़े रहे हैं। पिछले करीब 20 वर्षों से दिल्ली में रहकर पार्टी संगठन में सक्रिय हैं। इसके साथ ही वे दिल्ली विश्वविद्यालय से राजस्थानी चारण परंपरा विषय पर पीएचडी के लिए शोध कार्य कर रहे हैं।

भवानी शंकर कुमावत का स्वागत करते राजस्थानी भाषा आंदोलन से जुड़े पदाधिकारी
भवानी शंकर कुमावत का स्वागत करते राजस्थानी भाषा आंदोलन से जुड़े पदाधिकारी