स्वर्णनगरी जैसलमेर में स्वच्छता के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। शहर के डेडांसर स्टेडियम में इन दिनों चारों तरफ प्लास्टिक और कचरे का अंबार लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी मैदान में पटाखों की दुकानें संचालित हो रही थीं, लेकिन दुकानें हटने के बाद मैदान की सफाई को लेकर किसी ने सुध नहीं ली।
आज हालात यह हैं कि जिस मैदान में हर रोज बच्चे और खिलाड़ी खेलने के लिए पहुंचते हैं, वहां उन्हें खेल के बजाय जगह-जगह बिखरा प्लास्टिक और कचरा नजर आता है। बच्चों और खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान की इस स्थिति के कारण खेलना मुश्किल हो गया है। वहीं, गंदगी के बीच चोट लगने और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
इतना ही नहीं, मैदान में विचरण करने वाला गौवंश भी इस कचरे के कारण परेशानी में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौवंश प्लास्टिक खाने को मजबूर है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
सवाल यह है कि जब पटाखों की दुकानों के आयोजन से राजस्व की वसूली की गई, तो आयोजन के बाद सफाई की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या जिम्मेदारों ने अपनी जवाबदेही पूरी की?
पर्यटन सीजन के बीच जैसलमेर की यह तस्वीर स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब जरूरत है कि नगर परिषद और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें और डेडांसर स्टेडियम की सफाई करवाकर इसे फिर से बच्चों और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित बनाएं।: डेडांसर स्टेडियम में प्लास्टिक का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल
स्वर्णनगरी जैसलमेर में स्वच्छता के दावों के बीच एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो जिम्मेदारों की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है। शहर के डेडांसर स्टेडियम में इन दिनों चारों तरफ प्लास्टिक और कचरे का अंबार लगा हुआ है। हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन पहले इसी मैदान में पटाखों की दुकानें संचालित हो रही थीं, लेकिन दुकानें हटने के बाद मैदान की सफाई को लेकर किसी ने सुध नहीं ली।
आज हालात यह हैं कि जिस मैदान में हर रोज बच्चे और खिलाड़ी खेलने के लिए पहुंचते हैं, वहां उन्हें खेल के बजाय जगह-जगह बिखरा प्लास्टिक और कचरा नजर आता है। बच्चों और खिलाड़ियों का कहना है कि मैदान की इस स्थिति के कारण खेलना मुश्किल हो गया है। वहीं, गंदगी के बीच चोट लगने और संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
इतना ही नहीं, मैदान में विचरण करने वाला गौवंश भी इस कचरे के कारण परेशानी में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गौवंश प्लास्टिक खाने को मजबूर है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
सवाल यह है कि जब पटाखों की दुकानों के आयोजन से राजस्व की वसूली की गई, तो आयोजन के बाद सफाई की जिम्मेदारी किसकी थी? क्या जिम्मेदारों ने अपनी जवाबदेही पूरी की?
पर्यटन सीजन के बीच जैसलमेर की यह तस्वीर स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। अब जरूरत है कि नगर परिषद और जिला प्रशासन तत्काल संज्ञान लें और डेडांसर स्टेडियम की सफाई करवाकर इसे फिर से बच्चों और खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित बनाएं।