बुधवार, 25 नवम्बर 2026
राजस्थान का निष्पक्ष एवं निर्भीक समाचार पत्र
🔴 BREAKING NEWS

जैसलमेर: जवाहर नवोदय विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, विद्यार्थियों को दिया मानवता और सेवा का संदेश

Advertisement
विज्ञापन के लिए संपर्क
अक्षरों का आकार

हर्षो उल्लास के साथ मोहनगढ़ जवाहर नवोदय विद्यालय में मनाया गया गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व

जैसलमेर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, जैसलमेर में सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान संत श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु नानक देव जी के जीवन, आदर्शों और मानवता के प्रति उनके प्रेरणादायक संदेशों से रूबरू कराया गया। विद्यालय की काउंसलर सुश्री चाहत ने विद्यार्थियों को सिख धर्म के तीन मूलभूत सिद्धांतों—नाम जपो, किरत करो और वंड छको की विस्तृत जानकारी देते हुए इन्हें दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। साथ ही गुरु नानक देव जी के बचपन से जुड़ी प्रेरक कहानी और लंगर सेवा की शुरुआत के पीछे की भावना भी बताई।

मोमबत्ती जलाकर की अमन चैन की कामना
मोमबत्ती जलाकर की अमन चैन की कामना

विद्यार्थियों ने जाना गुरु नानक देव जी का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ‘सतनाम वाहेगुरु’ के अर्थ को समझते हुए सामूहिक मंत्रोच्चारण और ध्यान का अभ्यास किया। इसके बाद विद्यार्थियों एवं काउंसलर ने गुरु अर्जन देव जी द्वारा रचित शबद कीर्तन ‘जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवे’ का भावपूर्ण गायन किया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक वातावरण के बीच दीप प्रज्वलित कर सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मानवता के प्रसार की कामना की गई। इस अवसर पर सभी को कड़ा प्रसाद भी वितरित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुरुपर्व के महत्व के साथ-साथ सेवा, समानता, ईमानदारी और आपसी भाईचारे की भावना से जोड़ना रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न धर्मों की संस्कृति, परंपराओं और मान्यताओं के प्रति सम्मान रखने की प्रेरणा मिली। ऐसे रचनात्मक एवं संस्कारपरक आयोजनों को प्रोत्साहन देने के लिए विद्यालय के प्राचार्य पवन बेनीवाल का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

“गुरु नानक देव जी के आदर्शों से रोशन हुआ विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने दिया सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश।”
“गुरु नानक देव जी के आदर्शों से रोशन हुआ विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने दिया सेवा, सद्भाव और मानवता का संदेश।”