बुधवार, 25 नवम्बर 2026
राजस्थान का निष्पक्ष एवं निर्भीक समाचार पत्र
🔴 BREAKING NEWS

जैसलमेर शहर में पेयजल आपूर्ति रहेगी प्रभावित

Advertisement
विज्ञापन के लिए संपर्क
अक्षरों का आकार

मोहनगढ़-गजरूप सागर पाइपलाइन की लीकेज मरम्मत के लिए 48 घंटे का शटडाउन

जैसलमेर, 25 नवंबर। मोहनगढ़ से गजरूप सागर तक आने वाली 600 एमएम डीआई पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के कार्य के लिए 26 नवंबर 2026 को प्रातः 6 बजे से आगामी 48 घंटे तक शटडाउन लिया गया है।

इस कारण जैसलमेर शहर की पेयजल आपूर्ति निर्धारित सामान्य जलापूर्ति अंतराल के अनुसार प्रभावित रहेगी।

जलदाय विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि शटडाउन अवधि के दौरान पेयजल का विवेकपूर्ण उपयोग करें तथा पानी को व्यर्थ न बहाएं। साथ ही पेयजल का उपयोग केवल आवश्यकतानुसार एवं सीमित मात्रा में करें, ताकि उपलब्ध जल का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो सके।

विभाग ने आमजन से इस दौरान सहयोग बनाए रखने की अपील की है।