बुधवार, 25 नवम्बर 2026
राजस्थान का निष्पक्ष एवं निर्भीक समाचार पत्र
🔴 BREAKING NEWS

फ्रेशर-2026 में रेहान खान बने मिस्टर, निशा कुमारी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब

Advertisement
विज्ञापन के लिए संपर्क
अक्षरों का आकार

फ्रेशर-2026 में रेहान खान बने मिस्टर, निशा कुमारी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब सूरतगढ़, स्वर्गीय श्री गुरुशरण छाबड़ा राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को फ्रेशर-2026 कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ आयोजित किया गया। इसमें बीए प्रथम वर्ष के छात्र रेहान खान को मिस्टर फ्रेशर और बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा निशा कुमारी को मिस फ्रेशर चुना गया। महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में प्राचार्य डॉ. कमलजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन समिति के संयोजक पीतांबर मंगानी ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राजस्थानी, हिंदी और पंजाबी गीतों पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। फैशन शो, कविता पाठ और एकल गायन जैसी प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। प्राचार्य डॉ. कमलजीत सिंह ने कहा कि फ्रेशर कार्यक्रम नवप्रवेशी विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ाने के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक वातावरण को भी मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्रा मानवी ने भी विशेष प्रस्तुति दी। मानवी ने थाईलैंड में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में योग प्रतिभा के दम पर सूरतगढ़ का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका डॉ. रंजीत कौर, डॉ. सुनील पूनिया और लक्ष्मी देवी नंदा ने निभाई। मिस्टर फ्रेशर रेहान खान और मिस फ्रेशर निशा कुमारी को प्राचार्य डॉ. कमलजीत सिंह, डॉ. रंजीत कौर, डॉ. सुनील पूनिया, लक्ष्मी देवी नंदा और छात्रसंघ अध्यक्ष साहिल गेदर ने ताज पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन समिति के वरिष्ठ विद्यार्थी अंकुर शीला और प्रभनूर कौर ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर जयंत मल्होत्रा, डॉ. महबूब मुगल, लेफ्टिनेंट राजन सिंह, कुलदीप भारतीय, डॉ. गौरीशंकर निमिवाळ, सरस्वती देवी, डॉ. श्रुति जैन, करणीदान बारहट, पवन ओझा, वीरेंद्र सिंह, विपिन शर्मा, मांगीलाल पंवार, अभिनव, जयकुमार, मोना, ज्योति सोनी और ज्योत्सना सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य, एनसीसी कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे। अंत में इवेंट संयोजक पारुल भटेजा ने आयोजन समिति, निर्णायक मंडल, प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों और एनसीसी कैडेट्स का आभार व्यक्त किया।

फ्रेशर-2026 में रेहान खान बने मिस्टर, निशा कुमारी को मिला मिस फ्रेशर का खिताब