Nagaur#पादूकला पंचायत समिति वार्ड-10 से गोविंदकरण डागा की जीत, पूर्व विधायक मांगीलाल डागा का किया सम्मान,
रियांबड़ी पंचायत समिति के वार्ड नंबर 10 से गोविंदकरण डागा के पंचायत समिति सदस्य निर्वाचित होने पर पादू खुर्द स्थित पूर्व विधायक मांगीलाल डागा के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा,इस दौरान सीताराम खींची, जाकिर पठान, रहमत अली गोरी और सोनू शाकिर डागा सहित कई लोगों ने पूर्व विधायक मांगीलाल डागा का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही गोविंदकरण डागा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दीं।