बुधवार, 25 नवम्बर 2026
राजस्थान का निष्पक्ष एवं निर्भीक समाचार पत्र
🔴 BREAKING NEWS

पोकरण में महादेव क्रिकेट बॉक्स का भव्य उद्घाटन, अब महिला एवं पुरुष क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा खेल का नया मंच

Advertisement
विज्ञापन के लिए संपर्क

शहर के सुंदरनगर कॉलोनी में क्रिकेट प्रेमियों के लिए सज्जन सिंह चौहान द्वारा महादेव क्रिकेट बॉक्स का निर्माण करवाया गया। जिसका उद्घाटन कल ओमजी महाराज के करकमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा, उपाध्यक्ष सवाई सिंह चौहान, ओमजी महाराज, नारायणजी रंगा, जीतू माली, लक्ष्मण सिंहजी, वाहिदुल्लाह मेहर, सिकंदर खान सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं, पुरुष एवं क्रिकेट प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कल्पना रंगा ने कहा कि महादेव क्रिकेट बॉक्स महिलाओं के लिए भी अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा अवसर साबित होगा। वहीं नारायण रंगा ने कहा कि बॉक्स क्रिकेट में खेलने का अनुभव अपने आप में अनूठा होगा तथा यहां खिलाड़ियों को खेल के साथ भरपूर मनोरंजन भी मिलेगा। महादेव क्रिकेट बॉक्स के निर्माण से शहर के युवाओं एवं क्रिकेट प्रेमियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच उपलब्ध होगा। विशेष रूप से महिलाएं एवं बच्चे भी इस खेल गतिविधि से जुड़कर अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ा सकेंगे। कार्यक्रम के अंत में चौहान परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं दी गईं।

पोकरण में महादेव क्रिकेट बॉक्स का भव्य उद्घाटन, अब महिला एवं पुरुष क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगा खेल का नया मंच